Amroha News: जिला अस्पताल में शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच, किट मिली

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: जिला अस्पताल में एच1 एन1 की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जल्द शुरू होने वाला है। अस्पताल को शासन से जांच किट मिली है। अब संदिग्ध मरीजों के सैंपल मेरठ मेडिकल कालेज भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग बीमारी की जांच और इलाज के लिए अलर्ट है, जिससे संक्रमण की पुष्टि की जाएगी।

Amroha News: जिला अस्पताल में शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच, किट मिली

Amroha News: जिला अस्पताल में जल्द ही एच1 एन1 की पुष्टि के लिए की जाने वाली आरटीपीसीआर जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए जांच में इस्तेमाल की जाने वाली किट अस्पताल को शासन से मिल गई है। जिला मुख्यालय के अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने के बाद एच1 एन1 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कालेज की लैब को नहीं भेजने पड़ेंगे। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग बीमारी की जांच व इलाज की व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। विभागीय स्तर पर अब जिला अस्पताल में एच1 एन1 संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच भी की जा सकेगी।

शासन से विभाग को गुरुवार को एक आरटीपीसीआर किट मिल गई। इससे एक बार में 96 मरीजों की जांच की जा सकेगी। किट मिलने के साथ ही अस्पताल की बीएसएल-2 लैब को उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने के बाद एच1 एन1 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कालेज की लैब को नहीं भेजने पड़ेंगे। गौरतलब है कि अस्पताल की लैब में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा न होने के चलते लक्षण वाले और संदिग्ध मरीजों की रैपीट एंटीजन किट से जांच के बाद एच1 एन1 संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल मेरठ मेडिकल कालेज की लैब को भेजने पड़ रहे थे। सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर ने बताया कि जिला अस्पताल की लैब में जल्द ही एच1 एन1 की जांच शुरू की जाएगी। बीमारी की जांच व इलाज के विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: जिला अस्पताल में शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच, किट मिली