Amroha News: बुखार-खांसी के सात मरीजों की हुई जांच, सभी निगेटिव

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: जिला अस्पताल में बुखार, खांसी और गले में दर्द के 52 मरीजों का इलाज किया गया। एच1 एन1 के संदिग्ध 7 मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टरों ने सामान्य लक्षणों पर बिना सलाह एंटीबायोटिक से बचने और गंभीर लक्षणों पर तुरंत इलाज कराने की सलाह दी।

Amroha News: बुखार-खांसी के सात मरीजों की हुई जांच, सभी निगेटिव

Amroha News: जिला अस्पताल में लग रही बुखार, खांसी, गले में दर्द व खरास के मरीजों की ओपीडी में शुक्रवार को कुल 52 मरीज देखे गए। इसमें एच1 एन1 के लक्षण वाले सात मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को कुल 1395 मरीजों के पर्चे बने। इनमें शहरी-ग्रामीण इलाके से इलाज कराने आए बुखार, खांसी, जुकाम, नजला, सिर व शरीर में दर्द के 52 मरीजों की अलग ओपीडी में जांच कर दवा दी गई। एच1 एन1 संदिग्ध सात मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार भंडारी ने बताया कि सामान्य जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार होने पर हर मरीज को एच1 एन1 की जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। बिना डाक्टर की सलाह एंटीबायोटिक दवाएं लेने से बचे। तेज बुखार के साथ सांस फूलना, सीने में दर्द, रक्तचाप कम होना, बेहोशी, नाखून अथवा होंठ नीले पड़ना और बलगम में खून आना जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तुरंत भर्ती कराकर इलाज कराना चाहिए। मास्क लगाएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, डॉक्टर की सलाह से ही इलाज कराएं और भरपूर आराम करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: बुखार-खांसी के सात मरीजों की हुई जांच, सभी निगेटिव