आत्मनिर्भर बनें ग्राम पंचायतें, चिन्हित करें आय के स्रोत

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में जलभराव, आरआरसी क्रियाशीलता और 100 तालाबों को मॉडल तालाब बनाने की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायतों को आय के स्रोतों को पहचानने और स्वच्छता शुल्क वसूलने का निर्देश दिया गया।

आत्मनिर्भर बनें ग्राम पंचायतें, चिन्हित करें आय के स्रोत

अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में जलभराव, आरआरसी क्रियाशीलता और मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के तहत 100 तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में तैयार किए जाने की समीक्षा की गई।डीएम ने ओएसआर से विभिन्न स्रोतों से अर्जित आय की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों को खुद की आय के स्रोतों को चिन्हित कर आत्मनिर्भर बनने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भी कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक आय अर्जित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी आरआरसी को क्रियाशील रखें और घरों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य नियमित रूप से किया जाए।

साथ ही स्वच्छता शुल्क भी प्राप्त करें। काम में लापरवाही बरतने को लेकर पंचायत सचिव रजत यादव, विकास कुमार और अविनाश कुमार पर कार्रवाई करने का डीपीआरओ को निर्देश दिया। सबसे कम ओएसआर अर्जित करने वाले दस पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी के बेहतर संचालन संग आय अर्जित करने का निर्देश दिया। पंचायत सचिव गांवों में सीएम युवा योजना का प्रचार-प्रसार कर अप्रैल माह में पांच-पांच पात्रों को लाभ दिलाएं। ग्राम पंचायतों में जलभराव का निस्तारण किया जाए और मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी के तहत 100 तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में एक सप्ताह में तैयार कराएं। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, गजरौला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया, सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।