ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा से सहारनपुर और लखनऊ को चलेगी बस

अमरोहा से सहारनपुर और लखनऊ को चलेगी बस

अमरोहा के लोगों के लिये अच्छी खबर है कि अब सहारनपुर और लखनऊ के सीधी बस चलेगी। यह बस सहारनपुर रोडवेज डिपो की होगी। सहारनपुर रोडवेज आरएम मनोज पुंडीर के मुताबिक यह बस रोजाना शाम साढ़े छह बजे सहारनपुर से...

अमरोहा से सहारनपुर और लखनऊ को चलेगी बस
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 30 Aug 2017 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा के लोगों के लिये अच्छी खबर है कि अब सहारनपुर और लखनऊ के सीधी बस चलेगी। यह बस सहारनपुर रोडवेज डिपो की होगी। सहारनपुर रोडवेज आरएम मनोज पुंडीर के मुताबिक यह बस रोजाना शाम साढ़े छह बजे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के लिये चलेगी, जो बिजनौर रात बजे पहुंचने के बाद रात पौने दस बजे अमरोहा पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए सुबह सवा छह बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे लखनऊ से चलकर रात करीब तीन बजे अमरोहा पहुंचेगी। जो बिजनौर साढ़े चार बजे पहुंचने के बाद साढ़े आठ बजे के करीब वापस सहारनपुर पहुंचेगी। यह सेवा रोजाना जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें