ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागुन्नौर-रजपुरा में आवारा सांडों ने वृद्ध और वृद्धा को किया घायल, गंभीर

गुन्नौर-रजपुरा में आवारा सांडों ने वृद्ध और वृद्धा को किया घायल, गंभीर

गुन्नौर व रजपुरा क्षेत्र में सोमवार को आवारा सांडों ने वृद्ध और वृद्धा को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।...

गुन्नौर-रजपुरा में आवारा सांडों ने वृद्ध और वृद्धा को किया घायल, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 01 Nov 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

गुन्नौर व रजपुरा क्षेत्र में सोमवार को आवारा सांडों ने वृद्ध और वृद्धा को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।

गुन्नौर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक है। जिसके चलते आए दिन खेतों में काम कर रहे किसानों पर आवारा पशु हमला कर रहे हैं। रजपुरा क्षेत्र के गांव बहट करन निवासी वृद्ध मदनलाल सोमवार को खेत पर जा रहे थे। तभी पीछे से सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मदनलाल को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी वृद्धा सलमा सोमवार को खेत पर काम कर रही थी। तभी एक सांड ने हमला कर दिया। वृद्धा के चीखने पर किसान दौड़कर पहुंचे और सांड को दौड़ाया। घायल वृद्धा को गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें