खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अमरोहामंडी धनौरा के श्रीनवदुर्गा शिव मंदिर में अपरा एकादशी के अवसर पर श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक दीपक शर्मा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कई श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

मंडी धनौरा। स्थानीय टीचर्स कॉलोनी स्थित श्रीनवदुर्गा शिव मंदिर में बुधवार रात अपरा एकादशी पर श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल के संयोजन में पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक दीपक शर्मा के भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सौरभ, हर्ष, रिया अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, मोहित, नीरज रस्तौगी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ये भी पढ़ें:श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का सजा भव्य दरबार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


