ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागांवों के संग रफ्तार पकड़ रहा शहरों का विकास

गांवों के संग रफ्तार पकड़ रहा शहरों का विकास

नगर विकास राज्यमंत्री का रविवार को शहर आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने गांवों के साथ ही शहरों के विकास के भी रफ्तार पकड़ने की बात...

गांवों के संग रफ्तार पकड़ रहा शहरों का विकास
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSun, 01 Nov 2020 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

नगर विकास राज्यमंत्री का रविवार को शहर आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने गांवों के साथ ही शहरों के विकास के भी रफ्तार पकड़ने की बात कही।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान किया जा रहा है। गांवों के साथ शहर के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहरों में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। साफ-सफाई को लेकर सरकार का फोकस है। अब पहले की तरह कहीं भी शहर में गंदगी दिखाई नहीं देती। लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शहरी गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत आवास दिए जा रहे हैं। इस दौरान चंद्रसेन अग्रवाल, संजय शर्मा, राजपाल सैनी, अंकुर अग्रवाल, सोनू गर्ग, सौरभ गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आयुष अग्रवाल, पंकज भटनागर, संजय टाटा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें