कृषि कानून वापस लेने की मांग
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश महासचिव डा.सुमित कुमार नागर ने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जो तीन कानून...
हसनपुर। हिन्दुस्तान संवाद
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश महासचिव डा.सुमित कुमार नागर ने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जो तीन कानून लागू किए हैं, उससे किसानों की स्थिति और खराब होगी।
नगर में अपने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं मिला है। घरेलू जरूरत पूरी करने के लिए किसान को औने-पौने दाम पर धान व गन्ना बेचना पड़ रहा है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने की मांग की। विद्युत विभाग पर गलत तरीके से चेकिंग कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा कृषि संबंधी लागू कानून को वापस लेने की मांग भी की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी, ताराचंद, मनीपाल सिंह, टेकचंद भगत जी, मनोज कुमार त्यागी, राजपाल सिंह धामा आदि मौजूद रहे।
