डिलीवरी कंपनी की एप डाउनलोड कर धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 90 हजार रुपये खाते से गायब

डिलीवरी कंपनी की एप डाउनलोड कर धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 90 हजार रुपये खाते से गायब

संक्षेप:

Amroha News - गजरौला में एक युवक ने डिलीवरी कंपनी का एप डाउनलोड किया और धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये गायब हो गए। यह घटना 27 अगस्त को हुई थी। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

Sep 16, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

गजरौला। डिलीवरी कंपनी का एप डाउनलोड कर उसे चलाने पर युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उसके बैंक खात से 90 हजार रुपये गायब हो गए। घटना 27 अगस्त की है। जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के सैफी नगर मोहल्ला निवासी दिलशाद खान का खाता पीएनबी में है। उसने आनलाइन कुछ सामान मंगाया था। डिलीवरी कंपनी के कोरियर ब्वाय ने दिलशाद को सामान डिलीवर कर दिया। सामान सही नहीं होने पर उसने रिटर्न के बारे में डिलीवरी ब्वाय से जानकारी की। उसने दिलशाद को एक एप के बारे में जानकारी दी तथा फोन में डाउनलोड करने के बाद रिटर्न करने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिलशाद ने मोबाइल में एप डाउन लोड करके उसे चलाया तो उसका फोन हैंग हो गया तथा डिस्प्ले भी गायब हो गई। कुछ देर बाद दिलशाद के बैंक खाते से 90 हजार रुपये गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रुपये किसी मनिंद्र नाम के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।