ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादुष्कर्म के बाद वृद्धा के हत्यारे को फांसी की सजा दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा

दुष्कर्म के बाद वृद्धा के हत्यारे को फांसी की सजा दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा

नौगावां सादात थाना क्षेत्र में तीन साल पहले खेत पर काम कर रही वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी बिहार का निवासी है। वह वहां कोल्हू...

दुष्कर्म के बाद वृद्धा के हत्यारे को फांसी की सजा

दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 28 Jan 2020 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नौगावां सादात थाना क्षेत्र में तीन साल पहले खेत पर काम कर रही वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी बिहार का निवासी है। वह वहां कोल्हू पर काम करता था। वारदात के बाद से ही आरोपी जेल में बंद है।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र की निवासी 70 वर्षीय वृद्धा 24 फरवरी 2017 की दोपहर दो बजे खेत में सरसों काट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान थाना क्षेत्र के डहकबाड़ा में कोल्हू पर काम करने वाला बिहार निवासी मजदूर उपेंद्र वृद्धा को गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी और गिरफ्तार कर चालान किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय की अदालत में चल रहा था। शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता के अनुसार मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने वृद्धा से बलात्कार और फिर गला दबाकर हत्या करने के जुर्म में उपेंद्र को फांसी की सजा सुनाई।

अन्य महिला ने देखा था वृद्धा को खींचते समय

अमरोहा। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या की वारदात से उस समय क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की पुष्टि हुई थी। वृद्धा के शरीर एवं आंतरिक अंगों पर चोट के निशान भी आए थे। गांव की ही एक अन्य महिला भी पूरे घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार वारदात वाले दिन वृद्धा के घर नहीं पहुंचने पर जब शाम को परिजन उसकी तलाश में निकले तो चश्मदीद रही महिला ने बताया था कि वृद्धा को मजदूर खींचकर गन्ने के खेत में ले जा रहा था। तलाश करने पर गन्ने के खेत में वृद्धा का शव मिला था।

कई साल से कोल्हू पर काम करता था आरोपी

अमरोहा। दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या करने के मामले में फांसी की सजा पाया हत्यारा बिहार निवासी उपेंद्र कई साल पहले इलाके में आया था। वह डहकबाड़ा में कोल्हू पर काम करता था। उसने खेत में सरसों की फसल काट रही बुजुर्ग महिला को अकेला देख दबोचा था। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वृद्धा ने उपेंद्र को पहचान लिया था। वह किसी से उसकी शर्मनाक हरकत बता न दे इसलिए दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें