ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापंचायत चुनाव के लिए फीड हो रहा अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा

पंचायत चुनाव के लिए फीड हो रहा अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा

पंचायत चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए विभागवार डाटा फीड कराया जा रहा है। करीब छह हजार से अधिक कर्मियों को चुनाव में मुस्तैद...

पंचायत चुनाव के लिए फीड हो रहा अधिकारी-कर्मचारियों का डाटा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 01 Jan 2021 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

पंचायत चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए विभागवार डाटा फीड कराया जा रहा है। करीब छह हजार से अधिक कर्मियों को चुनाव में मुस्तैद किया जाएगा। डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में है। प्रशासन स्तर से तैयारियों में तेजी आई है। गांवों में भी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भावी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। जिले की 601 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। मार्च महीने में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। जनवरी के आखिरी सप्ताह या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। गांवों की राजनीति गरमाने लगी है। भावी उम्मीदावार चुनाव लड़ने के लिए अभी से भूमिका बांधने में जुटे हैं। प्रशासन स्तर से भी पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आई है। वोटर लिस्ट का अब अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाने के लिए विभागवार सूची मांगी गई है। डाटा निर्वाचन आयोग की साइट पर फीड कराया जा रहा है। उधर, कुछ विभागों ने अभी तक भी अपना डाटा फीड नहीं कराया है। इससे पंचायत चुनाव का कार्य प्रभावित चल रहा है। एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। जिन विभागों ने संबंधित सूचनाएं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें