ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहासंविधान के पूर्ण रूप से लागू होने पर ही दलितों को मिलेगी आजादी

संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने पर ही दलितों को मिलेगी आजादी

संविधान दिवस पर शुक्रवार को दलित जन जागृति मिशन की महापंचायत आयोजित की गई। शुभारंभ बाबा साहब की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य...

संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने पर ही दलितों को मिलेगी आजादी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 26 Nov 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

संविधान दिवस पर शुक्रवार को दलित जन जागृति मिशन की महापंचायत आयोजित की गई। शुभारंभ बाबा साहब की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता धीरज गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान मिलना चाहिए। संविधान पूर्ण रूप से लागू होना चाहिए। आजादी के बाद से ही देश की सत्ता पर राज करने वाली पार्टियों ने कामगार वर्ग को हताश करने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, उपेक्षित वर्गों तथा महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। दलित जन जागृति मिशन का यही आह्नान है कि सभी वर्गों को आबादी के आधर पर सरकारी व निजी क्षेत्र में हिस्सेदारी मिले। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजकुमार आनंद, भारतीय समता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीराम तोमर आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता भंते करुणा नंद महाथेरा ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें