Amroha News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़े पुलिस के पैडल, फिटनेस का दिया संदेश
Amroha News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को पुलिसकर्मियों के लिए साइकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस रेस का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

Amroha News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को पुलिसकर्मियों में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन अमरोहा से मिनी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रेस को प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन के साथ साइकिल चलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के साथ ही खेलों के प्रति रुचि और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


