
ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले संभल और मुरादाबाद के दो साइबर ठग दबोचे
Amroha News - साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 17 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। ये आरोपी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बनाते थे और लाखों रुपये की ठगी करते थे। फरार साथियों की तलाश जारी है।
साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 17 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संभल जिले के नूरिया सराय निवासी मोहम्मद फहीम पुत्र जरीफ हुसैन और मुरादाबाद के कुंदन नगर निवासी विशाल पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है। उनके दो साथी रोहन यादव (मुरादाबाद) और शाहबाज अहमद (बिजनौर) अभी फरार हैं। ये आरोपी ऑनलाइन नौकरी पोर्टलों पर सक्रिय रहते थे। वे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बनाते थे और उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और करीब 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार साथियों की तलाश जारी है। रेट थे तय, बाद में नंबर ब्लैक लिस्ट अमरोहा। आरोपी नौकरी से संबंधित वेबसाइट्स से नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का डेटा ले लेते थे। फिर उन्हें कॉल करते थे। युवा क्योंकि नौकरी की तलाश में रहते थे लिहाजा वह इनके जाल में आसानी से फंस जाते थे। आरोपी उनसे रजिस्ट्रेशन के 1980, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के 3500 और ऑफर लेटर के 6500 अलग-अलग फर्जी खातों में ट्रांसफर करा लेते थे, बाद में उनका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते थे। प्रतिबिंब पोर्टल से ट्रेस हुए मोबाइल नंबर अमरोहा। दरअसल, गिरोह ने 17 जून 2025 को मध्य प्रदेश के जिला मईहार के शहर अमरपाटन में बाजार टोला निवासी आशुतोष सैन को अपना शिकार बनाया था। नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई थी। इसके बाद साइबर ठगों के इन मोबाइल नंबरों को प्रतिबिंब पोर्टल पर फीड किया था। इनपुट मिलने के बाद सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस इन नंबरों को ट्रेस करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




