शिक्षक के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए, छह बार में निकली धनराशि

शिक्षक के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए, छह बार में निकली धनराशि

संक्षेप:

Amroha News - साइबर अपराधियों ने प्रतापगढ़ जिले के एक शिक्षक के खाते से आठ लाख रुपये निकाल लिए। यह राशि छह बार में निकाली गई। शिक्षक ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट...

Oct 28, 2025 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से आठ लाख रुपये निकाल लिए। धनराशि छह बार में निकाली गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ जिले की तहसील पट्टी की पोस्ट सराय मधई के गांव बिरौती निवासी सुरेंद्र सिंह गांव शादपुर स्थित केपी इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक हैं। क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में उनका खाता है तथा वह कांठ रोड स्थित गांव पैगंबरपुर में एक किराए के मकान में रहते हैं। तहरीर के मुताबिक 30 सितंबर को सुरेंद सिंह के खाते से 23017, 620715 तथा 25692 रुपये, इसके बाद ठीक इसी तरह दो अक्तूबर को 52511, 60914 तथा 16717 रुपये निकल गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खाते से पैसे निकलने के बाद बैंक द्वारा भेजा गया अलर्ट मैसेज देख सुरेंद्र सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हैरानी की बात ये है कि आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के लिए साइबर अपराधियों ने न तो कोई कॉल की और न ही कोई लिंक भेजा। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। साइबर अपराधियों को जल्दी ट्रेस करते हुए पीड़ित की धनराशि को खाते में वापस ट्रांसफर कराया जाएगा।