
छात्र-छात्राओं को बताए साइबर अपराध से बचने के तरीके
Amroha News - नौगावां सादात में एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल टीम ने छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने साइबर ठगी की घटनाओं से बचने के लिए...
नौगावां सादात। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में एक जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को देवनागरी आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें थाना नौगावां सादात की साइबर सेल टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। समझाया कि साइबर अपराधी कैसे लिंक, फोटो और वीडियो के जरिए मोबाइल हैक कर ओटीपी हासिल करते हैं। इसके बाद वे खाते से पैसे निकाल लेते हैं। साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग या हैकिंग जैसी घटना होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर-1930 पर कॉल करने सलाह दी। वहीं, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना पर जोर दिया। कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की गई। कहा गया कि इस ओर अपने माता-पिता व आसपास अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




