दुकान पर जा रहे चचेरे-तहेरे भाई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Amroha News - गजरौला में गुरुवार को चचेरे भाई निरदुल और वंश पर रितिक और उसके साथियों ने हमला किया। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने रितिक, सुमित और रचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह विवाद लक्ष्मी नगर मोहल्ले में चल रहा था।

गजरौला। गुरुवार को दुकान पर जा रहे चचेरे-तहेरे भाई को रास्ते में घेरकर पीट दिया गया, दोनों घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी संजीव गोस्वामी के बेटे निरदुल का लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी रितिक से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को निरदुल व उसका चचेरा भाई वंश दुकान पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया तथा मारपीट करके घायल कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने मामले में रितिक, मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुमित व मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी रचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


