प्रेमी जोड़े ने मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में लिए सात फेरे
जोया। एक प्रेमी जोड़े ने डिडौली क्षेत्र में मंदिर में शादी की। युवती ने परिवार की सहमति के लिए पुलिस में शिकायत की थी। अंततः परिवारों के बीच सहमति बनने पर उन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर शादी की। दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल रवाना हो गई।

जोया। प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। युवती दुल्हन के रूप में पति के साथ ससुराल रवाना हो गई। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दरअसल, युवक की बहन की ससुराल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में है। उसका अपनी बहन के घर आना-जाना था। इसी दौरान परिवार में रहने वाली युवती से उसकी पहचान हुई जो देखते ही देखते प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों में करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती ने शादी की इच्छा जताई लेकिन युवक के परिजन राजी नहीं हुए।लिहाजा, युवती ने अपने परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंच शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई। उस समय दोनों परिवार शादी कराने पर रजामंद हो गए लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने दोबारा पुलिस से शिकायत की और लिखित समझौते का हवाला दिया। मामले में रविवार को दोनों परिवारों के बीच सहमति बनने पर साठा भूड़ शिव मंदिर परिसर में शादी समारोह हुआ। जीवनसाथी बनने के बाद युवती दुल्हन के रूप में अपने पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


