
बच्चों के बीच हुए झगड़े में दंपति को मारपीट कर घायल किया
Amroha News - डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगी में खेलते समय बच्चों के बीच झगड़े के कारण एक दंपति को घायल कर दिया गया। पीड़ित मोनी और उसकी पत्नी रचना ने हब्बू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस...
खेलते समय बच्चों के बीच हुए झगड़े में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगी की है। यहां रहने वाले मजदूर मोनी का दस वर्षीय बेटा इंश मंगलवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव का निवासी हब्बू सिंह वहां पहुंचा और बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर इंश के साथ गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर मोनी व उसकी पत्नी रचना ने मौके पर पहुंचकर गाली देने का विरोध किया। आरोप है कि हब्बू सिंह ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हब्बू सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




