रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा बाइक सवार दंपति हादसे में घायल

रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा बाइक सवार दंपति हादसे में घायल

संक्षेप:

Amroha News - रक्षाबंधन के बाद बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रश्मि की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना गजरौला-मंडी धनौरा...

Aug 10, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा बाइक सवार दंपति कार की टक्कर घायल हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी रश्मि हसनपुर में रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए अपने पति अनिल कुमार के साथ भाई के घर आई थीं। दोनों रविवार की दोपहर वहां से वापस लौट रहे थे कि गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रश्मि की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।