प्लॉटिंग में दुकान का सौदा कर दंपति ने की 24.60 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Jan 20, 2026 11:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - गिरिराज सिंह ने गजरौला के पिंटू भाटी और उनकी पत्नी रेशमा पर 24 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गिरिराज ने पैसे दुकान खरीदने के लिए दिए थे, लेकिन जब रजिस्ट्री की मांग की, तो आरोपियों ने टालमटोल किया और पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

प्लॉटिंग में दुकान का सौदा कर दंपति ने की 24.60 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

दंपति पर 24 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। रजबपुर निवासी गिरिराज सिंह ने एसपी को शिकायत देकर गजरौला निवासी पिंटू भाटी और उनकी पत्नी रेशमा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गिरिराज सिंह के अनुसार, उनकी पहचान गजरौला निवासी पिंटू भाटी और रेशमा से हुई थी। रेशमा ने अपने पति के फोन से कॉल कर उन्हें गजरौला में प्लॉटिंग की जानकारी दी थी। 5 जनवरी 2022 को दोनों ने गजरौला के जनहित हॉस्पिटल के पास मुलाकात की, जहां एक जमीन दिखाकर दुकान तय की गई थी। इसके बाद, गिरिराज सिंह ने अलग-अलग तारीखों पर नकद और बैंक खातों के माध्यम से कुल 24 लाख 60 हजार रुपये पिंटू भाटी और रेशमा को दिए।

यह राशि दुकान खरीदने के लिए दी गई थी। जब गिरिराज सिंह ने दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें बताया गया कि यह पैसा किसी अन्य जमीन में लगा दिया गया है और उस जमीन के बिकने के बाद राशि लौटा दी जाएगी। कई बार तारीखें देने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया गया। आरोप है कि 23 अक्तूबर 2025 को जब गिरिराज सिंह अपने साथी नितिन कुमार के साथ पिंटू भाटी के घर पैसे मांगने गए, तो पिंटू भाटी और रेशमा ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। उन्होंने गिरिराज सिंह पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें घर से भगा दिया। गिरिराज सिंह ने अपनी शिकायत में पिंटू भाटी को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया है और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि गिरिराज सिंह की तहरीर पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।