ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकोरोना : आठ फैक्ट्री कर्मियों समेत 42 पॉजिटिव

कोरोना : आठ फैक्ट्री कर्मियों समेत 42 पॉजिटिव

अमरोहा। शुक्रवार सुबह अमरोहा में कोरोना मरीजों की संख्या 42 और बढ़ गई। गुरुवार देर रात मिली जांच रिपोर्ट के बाद गंभीर रोगियों को जहां कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं अन्य मरीजों को होम...

कोरोना : आठ फैक्ट्री कर्मियों समेत 42 पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 25 Sep 2020 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। शुक्रवार सुबह अमरोहा में कोरोना मरीजों की संख्या 42 और बढ़ गई। गुरुवार देर रात मिली जांच रिपोर्ट के बाद गंभीर रोगियों को जहां कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन कराया गया।

सीएमओ डा.सौभाग्य प्रसाद के मुताबिक गुरुवार देर रात नोएडा लैब से मिलीं कोरोना जांच रिपोर्ट में 42 नए पॉजिटिव केस मिले। अमरोहा में 12, गजरौला में दस, जोया-हसनपुर में आठ-आठ व मंडी धनौरा में चार नए पॉजिटिव केस मिले। बताया कि शुक्रवार सुबह गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन कराया गया। संबंधित इलाकों में सैंपलिंग व सेनिटाइजेशन कराने की बात भी उन्होंने कही है। बताया कि जिले में कोरोना से बचाव को लेकर हर स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें