ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकोरोना : अमरोहा में 14 मिल व फैक्ट्री कर्मी समेत 15 नए पॉजिटिव

कोरोना : अमरोहा में 14 मिल व फैक्ट्री कर्मी समेत 15 नए पॉजिटिव

गुरुवार सुबह अमरोहा में 15 नए पॉजिटिव केस मिले। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन कराया...

कोरोना : अमरोहा में 14 मिल व फैक्ट्री कर्मी समेत 15 नए पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 22 Oct 2020 10:41 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। हिन्दुस्तान संवाद

गुरुवार सुबह अमरोहा में 15 नए पॉजिटिव केस मिले। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन कराया गया।

सीएमओ डा.सौभाग्य प्रकाश के मुताबिक नोएडा लैब से बुधवार देर रात मिली प्रतीक्षारत कोरोना जांच रिपोर्ट में मंडी धनौरा क्षेत्र में संचालित एक मिल के 14 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इसके अलावा गजरौला में संचालित एक फैक्ट्री कर्मी भी पॉजिटिव मिला। बताया कि गुरुवार सुबह गंभीर रोगियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों को होम क्वारंटाइन कराया गया। संबंधित इलाकों में सेनिटाइजेशन व सैंपलिंग शुरू करा दी गई है। आम लोगों को कोरोना से बचाव व कोविड गाइडलाइन के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें