वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
Amroha News - अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने बल प्रयोग किया, जो लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने इस दमनकारी कार्यशैली की निंदा की है।

अमरोहा, संवाददाता। वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ता एसआईआर, वोट चोरी और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने न केवल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, बल्कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को लॉकअप में बंद किया गया और पुलिस द्वारा उनके घरों पर पहुंचकर बच्चों व महिलाओं को भी परेशान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा अपनाई गई इस दमनकारी और अलोकतांत्रिक कार्यशैली की कड़ी निंदा करती है। चेतावनी दी कि यदि इस तरह का दमन जारी रहा तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी सुखराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, हाजी खुर्शीद अनवर, राजकुमार, अरुण शाहिद, सिद्दीकी खेड़ी, अली इमाम रिजवी, इकबाल अंसारी, मोहसिन अली, हरस्वरूप, इकराम हुसैन जैदी, डॉ.मुशर्रफ हुसैन, मंगल गुर्जर, मुमताज अली, इशरत अली समेत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


