ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाठंड से ठिठुरे लोग, आग का ले रहे सहारा

ठंड से ठिठुरे लोग, आग का ले रहे सहारा

ठंड और कोहरे के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ट्रेन और बसों के संचालन पर भी असर पउ़ रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सर्दी की वजह से स्कूली बच्चों...

ठंड से ठिठुरे लोग, आग का ले रहे सहारा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 08 Jan 2019 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ठंड और कोहरे के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ट्रेन और बसों के संचालन पर भी असर पउ़ रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सर्दी की वजह से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भी वातावरण में धुंध छाई रही।

मंगलवार को भी अमरोहा में ठंड का अच्छाखासा प्रकोप रहा। ठंड की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे है। दिन भर धूप तो निकलती है, लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। घर से निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। कोहरे से सबसे ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। हालांकि ठंड के चलते गेहूं की फसल को फायदा है। जितना तापमान कम होगा,गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें