आसमान में दिनभर छाए रहे बादल, एक बार फिर से बढ़ी ठंड
Amroha News - गुरुवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को इस ठंड का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर आलू और सरसो की फसल में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। बाजारों में चहल-पहल भी कम नजर आई।

गुरुवार सुबह आसमान में घने बादल छाए। हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने पर आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे बढ़ गईं हैं। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, धूप नहीं निकल सकी। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। गुरुवार की सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से ठंड बढ़ने पर लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले।
बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी। बारिश होने पर आलू की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। जिसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसो की फसल में भी किसान नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


