शीतलहर से बढ़ी ठंड
Amroha News - गजरौला। सोमवार को शीतलहर के चलते ठंड अधिक रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे और शीतलहर के बीच लोग गर्म कपड़ों म

सोमवार को शीतलहर के चलते ठंड अधिक रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे और शीतलहर के बीच लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं सूरज पर दिनभर बादलों का पहरा रहा। शाम में ठंड बढ़ने पर सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई। घरों में ठंड से बचाव के लिए लोगों ने हीटर, ब्लोअर चलाए। शहर में रेलवे स्टेशन के अलावा इंदिरा चौक, चौपला समेत अन्य कई स्थानों पर जल रहे अलाव के सामने खड़े लोग हाथ तापते दिखे। हालांकि सड़कों पर शीतलहर के चलते लोग जैकेट, मफलर, टोपा आदि गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। कोहरे के चलते नेशनल व स्टेट हाईवे संग अन्य मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से पहुंची। आला हजरत एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।