दिल्ली से कतरन लेकर बिलारी जा रही चलती डीसीएम में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Nov 08, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - हसनपुर में दिल्ली से कपड़े की कतरन लेकर जा रही सीएनजी संचालित डीसीएम में आग लग गई। चालक को आग लगने की जानकारी तब हुई जब उसने गाड़ी रोकी। आग बुझाने के प्रयास में चालक सफल नहीं हुआ, लेकिन उसने गाड़ी को आबादी से दूर नाले में डाल दिया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और कोई जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली से कतरन लेकर बिलारी जा रही चलती डीसीएम में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

हसनपुर, संवाददाता। दिल्ली से कपड़े की कतरन लेकर मुरादाबाद के बिलारी जा रही सीएनजी संचालित डीसीएम में अचानक आग लग गई। आग लगी डीसीएम सड़क पर दौड़ती रही। बाद में चालक ने आबादी के बाहर डीसीएम को नाले के पास डाल दिया। इस बीच संभल मार्ग पर करीब एक घंटे ट्रैफिक जाम रहा। दो दमकल वाहनों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी चालक भूरे पुत्र इलियास दिल्ली से डीसीएम की कतरन लादकर बिलारी ले जा रहा था। जैसे ही डीसीएम शुक्रवार सुबह करीब चार बजे नगर के झकड़ी अड्डे के पास पहुंची कि कतरन से आग की तेज लपटें उठने लगीं।

डीसीएम में आग लगने से अनजान चालक गाड़ी चलाता रहा। जैसे ही उसने अब्दुल्ला कॉलोनी में घर के नजदीक आकर गाड़ी रोकी तो उसे आग लगने की जानकारी हुई। चालक के हाथ पैर फूल गए। उसने सबमर्सिबल से आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली। आग लगातार विकराल रूप लेती चली गई। कॉलोनीवासियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगी गाड़ी को आबादी से कुछ दूरी पर संभल मार्ग किनारे नाले में डालकर चालक कूद गया। करीब आधे घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची व आग बुझाने में जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के दो वाहन आग पर काबू पा सके। गनीमत रही की केबिन में आग लगने से पहले ही चालक कूद गया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हाईटेंशन लाइन से टकराने से आग लगने की आशंका हसनपुर। माना जा रहा है कि रास्ते हाईटेंशन लाइन से टकराने की वजह से डीसीएम में लदी कतरन में आग लगी। उधर, हादसे की वजह से संभल मार्ग पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक थमा रहा। आग से डीसीएम को खासा नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक डीसीएम सीएनजी से चल रही थी। अगर सीएनजी टैंक आग लगने से फट जाता तो हालात और भी खराब हो सकते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।