ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा के रझोहा में 22 को सीएम की जनसभा का दावा, पुलिस-प्रशासन को आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार

अमरोहा के रझोहा में 22 को सीएम की जनसभा का दावा, पुलिस-प्रशासन को आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार

नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक शासन को नहीं मिल सका...

अमरोहा के रझोहा में 22 को सीएम की जनसभा का दावा, पुलिस-प्रशासन को आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 19 Oct 2020 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक शासन को नहीं मिल सका है। पार्टी नेता 22 अक्तूबर को रझोहा में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा का दावा कर रहे हैं।

जिले की नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव प्रस्तावित है। भाजपा ने स्व.चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नेताओं की माने तो आगामी 22 अक्तूबर को उनके समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रझोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उधर, स्थानीय पुलिस-प्रशासन को अभी तक भी सीएम की आमद का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिल सका है। एसपी डा.विपिन ताड़ा का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें