ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाकंट्रोल रूम का संचालन कर संभाली ईद पर सफाई व्यवस्था

कंट्रोल रूम का संचालन कर संभाली ईद पर सफाई व्यवस्था

ईद-उल-अजहा पर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए किया गया कंट्रोल रूम संचालन का प्रयोग सही साबितत हुआ। ईओ के निर्देशन में शहर में अवशेष उठाने...

कंट्रोल रूम का संचालन कर संभाली ईद पर सफाई व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 23 Jul 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। संवाददाता

ईद-उल-अजहा पर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए किया गया कंट्रोल रूम संचालन का प्रयोग सही साबितत हुआ। ईओ के निर्देशन में शहर में अवशेष उठाने के लिए एक कॉल पर पालिका वाहन दौड़ते दिखे।

ईओ डा.मणिभूषण तिवारी ने खुद कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी निभाई। बीते करीब एक हफ्ते से इसके संचालन को लेकर प्लानिंग की जा रही थी। पालिका में बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया, कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई। बुधवार को सुबह से ही कंट्रोल रूम का संचालन शुरू हो गया, जो शुक्रवार तक जारी रहा। एक कॉल पर पालिका के सफाई वाहन संबंधित इलाकों में पहुंचे और व्यवस्था को दुरुस्त किया। स्थानीय निवासियों ने पालिका प्रशासन के प्रयास व व्यवस्था को सराहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें