चौधरी करतार सिंह ने जीवन भर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी
पुण्य तिथि पर हुआ हवन और सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विभिन्न राजनैतिक दलों ने उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला
फोटो--------
अमरोहा। निज संवाददाता
भारतीय किसान यूनियन असली ने गांव चकमजदीपुर में किसान नेता चौधरी करतार सिंह की नौंवी पुण्य तिथि मनाई। उनकी प्रतिमा स्थल पर हवन और सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाकियू, रालोद, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक व किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किसानों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए सच्चा किसान हितेशी बताया।
बुधवार को भाकियू के किसान नेता चौधरी करतार सिंह की नौंवी पुण्य तिथि पर गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने हवन किया। विभिन्न राजनैतिक व किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्हें याद किया।
भाकियू असली के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि चौधरी करतार सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों की आवाज को उठाया है। मंडल अध्यक्ष चौधरी डूंगर सिंह ने कहा कि उन्होंने किसानों के लिए हमेशा संघर्ष किया। रालोद के प्रांतीय महासचिव शूरवीर सिंह ने कहा कि चौधरी करतार सिंह किसानों के सच्चे हितेशी थे हमें उनके आदर्शों व पद चिंह्नों पर चलना चाहिए। तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। रालोद जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, पूर्व मंत्री मनवीर सिंह चिकारा, रालोद के प्रांतीय महासचिव रामवीर सिंह, भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह, तेजवीर सिंह अलूना, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखराज सिंह, डा. कमलेश सिंह, अशोक चौधरी, मायाराम सिंह, यशवीर सिंह, राकेश गिल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।