Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsChanging Weather Increases Skin and Viral Diseases in Gajraula
बदलते मौसम में त्वचा और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

बदलते मौसम में त्वचा और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

संक्षेप:

Amroha News - -25 से 30 प्रतिशत बढ़े वायरल व बुखार पीड़ित मरीजक्योंकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मौसम बदलने के दौरान तेजी से प्रभावित होती है। गजरौला सीएचसी में मंगल

Nov 19, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

गजरौला, संवाददाता। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्माहट और सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में त्वचा संबंधी बीमारियों के साथ ही वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी में भी ओपीडी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में स्किन एलर्जी, खुजली तथा वायरल फीवर के मामलों में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या इन मामलों में अधिक है। क्योंकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मौसम बदलने के दौरान तेजी से प्रभावित होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गजरौला सीएचसी में मंगलवार को ओपीडी में 617 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ, जिसमें 179 मरीज बुखार व वायरल से पीड़ित थे। वहीं त्वचा व एलर्जी से संबंधित मरीज भी दवा लेने पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड लगने पर बच्चे भी निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। बदलते मौसम में वायरस तेजी से सक्रिय होता है। पसीने और धूल के कारण त्वचा संक्रमण भी बढ़ रहे हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मौसम के अनुसार अपने पहनावे और खानपान में बदलाव लाएं। ठंडी-गर्म चीजों का मिश्रण न करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी लक्षण को हल्के में न लें। ये करें उपाय पर्याप्त पानी पिएं त्वचा को सूखा और साफ रखें मौसम के अनुसार कपड़े पहनें भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का उपयोग करें बुखार या एलर्जी बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें