ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामौसम में बदलाव फिर भी अमरोहा में हो रही बिजली कटौती, जानिए क्यों

मौसम में बदलाव फिर भी अमरोहा में हो रही बिजली कटौती, जानिए क्यों

मौसम में बदलाव हो रहा है। रोजाना तापमान में भी कमी आ रही है, लेकिन बिजली की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पूरे पूरे दिन तक...

मौसम में बदलाव फिर भी अमरोहा में हो रही बिजली कटौती, जानिए क्यों
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 26 Sep 2019 11:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में बदलाव हो रहा है। रोजाना तापमान में भी कमी आ रही है, लेकिन बिजली की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पूरे पूरे दिन तक आपूर्ति नहीं आती। इससे किसानों को खासी परेशानी होती है। दिन में कई बिजली की दिक्कत को झेलना पड़ता है।

कहने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे शेड्यूल है, लेकिन इसके बाद भी लोगों को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही। इसका असर लोगों के कारोबार और फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है। बीच बीच में कभी आपूर्ति आ जाए, लेकिन बिजली की समस्या बनी हुई है। इससे किसान भी परेशान है। इसके अलावा अमरोहा सर्किल में भी बिजली की समस्या है। किसानों ने कई बार शिकायत भी की,लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। गुरुवार को भी बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। गुलड़िया और कलक्ट्रेट बिजलीघर से आपूर्ति बाधित रही। जेई संजय सैनी ने बताया कि फाल्ट के चलते दिक्कत आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें