ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी

-देर शाम आसपास के जिलों में चली धूल भरी आंधी, हल्की बारिश-देर शाम आसपास के जिलों में चली धूल भरी आंधी, हल्की बारिश-देर शाम आसपास के जिलों में चली...

मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 16 Apr 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। निज संवाददाता

शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ आए। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। मौसम का बदला मिजाज देख गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है।

जिले में गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो गया है। किसान फसल को समेटने में जुटे हैं। शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। आसपास के जिलों में धूलभरी आंधी ने दस्तक दी, हल्की बारिश भी हुई। अमरोहा में भी मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ आए। बारिश के आसार बन गए। मौसम विभाग ने भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम का बदला मिजाज देख गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। काफी क्षेत्रफल पर कटा गेहूं पड़ा है। बारिश होने या फिर आंधी आने पर फसल को भारी नुकसान होगा। कटा हुआ लाख आंधी में उड़ने से भी नुकसान होगा। गेहूं के भीगने के बाद कटाई व थ्रेसिंग कार्य भी प्रभावित होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें