Celebration of Shri Krishna Janmashtami with 56 Bhog at Shri Jharkhand Mahadev Temple आरती-हवन के बाद भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन भोग, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsCelebration of Shri Krishna Janmashtami with 56 Bhog at Shri Jharkhand Mahadev Temple

आरती-हवन के बाद भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन भोग

Amroha News - श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपरांत श्रीराम सेवा समिति ने छप्पन भोग कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की गई, जिसमें सवा कुंतल लड्डू, मिठाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 20 Aug 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
आरती-हवन के बाद भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन भोग

नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपरांत मंगलवार को श्रीराम सेवा समिति ने छप्पन भोग कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की पूजा व हवन किया। सवा कुंतल लड्डू, मिठाई व मेवा का छप्पन भोग लगाया गया। इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण का जयकारा लगाते हुए उनकी आरती की गई। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी रहे। इस दौरान समिति जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, विजय पारछा, मुकुल अग्रवाल, बब्लूपाल, दीपू सौरव गुप्ता, प्रशांत शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, मोहित सुशील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राहुल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, मोहनी अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, सिद्धि भटनागर, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।