होली मिलन में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

Feb 28, 2026 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - अमरोहा में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। बार अध्यक्ष शकील अहमद ने होली को भाईचारे का प्रतीक बताया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

अमरोहा। तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील बार एसोसिएशन के संयोजन में होली मिलन समारोह हुआ। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाई। होली के गीतों की धुन पर झूमते हुए उल्लास संग पर्व मनाया। बार अध्यक्ष शकील अहमद एडवोकेट ने कहा कि होली पर्व भाईचारे का प्रतीक है। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर लोग पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं। महासचिव संजीव कुमार गुर्जर ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसपी सक्सेना, आसिफ हसन, महफूज अली सिद्दीकी, सीमा सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, हुकम सिंह सैनी, अभिमन्यु, किरनपाल सिंह, असलम सिद्दीकी, अली वाइज, महेश यादव, जयविंद्र सिंह खरे, सतेंद्रपाल सिंह, नसीम अहमद, गौरव कुमार शर्मा, काशीराम, फुरकान अहमद, रामफल सिंह, राजकुमार सिंह, हरचरन सिंह, कृष्ण कुमार पवार, निरंजन सिंह, निमित सक्सैना, शंकर सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।