शहर से गांवों तक छाया होली का उल्लास, महिलाओं ने विधि विधान संग किया पूजन

Mar 03, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - फोटो...शहर से लेकर गांवों तक छाया होली का उत्साह, महिलाओं ने कि विधि विधान से पूजाशहर से लेकर गांवों तक छाया होली का उत्साह, महिलाओं ने कि विधि विधान

शहर से गांवों तक छाया होली का उल्लास, महिलाओं ने विधि विधान संग किया पूजन

सोमवार को शहर संग ग्रामीण क्षेत्रों में होली का उत्साह छाया रहा। बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही। सुबह से हुरियारे सड़कों पर निकल आए। बच्चों और युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया। महिलाओं ने विधि विधान संग होलिका पूजन किया। महिलाएं दिन निकलते ही पूजा के लिए होलिका दहन स्थल पहुंचने लगीं। मंदिरों में भी पूजा की गई। होलिका मइया को अर्घ्य दिया। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को रंग-गुलाल लगाया। शहर में इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर, बस्ती मार्ग, खाद गूजर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड आदि स्थानों पर मेले जैसा माहौल रहा। दोपहर में रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू हो गया।

लोग रंग-बिरंगे नजर आए। महिलाओं के होलिका पूजन का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस दिनभर गश्त करती रही। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इंसेट : रंग से सराबोर हुए युवा, गली-मोहल्लों में खेली होली गजरौला। सोमवार दोपहर के बाद से ही युवाओं ने होली खेलनी शुरू कर दी। रंग से सराबोर युवा गली-मोहल्लों में होली खेलते दिखाई दिए। हालांकि अनजान लोगों को युवाओं ने रंग नहीं लगाया। आपस में ही युवाओं ने जमकर होली खेली। शाम तक होली का उत्साह गली-मोहल्लों में दिखाई दिया। रात में सभी लोग जमा होकर होलिका दहन स्थल की ओर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।