कारपेंटर ने डीआईजी के यहां काम करने का हवाला दे युवक को हड़काया, ऑडियो रिकार्डिंग वायरल

Jan 05, 2026 01:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

Amroha News - जोया। ...मैं डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम कर रहा हूं, तुझसे जो किया जाए अब

कारपेंटर ने डीआईजी के यहां काम करने का हवाला दे युवक को हड़काया, ऑडियो रिकार्डिंग वायरल

...मैं डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम कर रहा हूं, तुझसे जो किया जाए अब तू वो कर लेना, एसएचओ का फोन आएगा किसका आएगा, थाने में से किसी का भी फोन अगर आया तो ऐसी की तैसी करा दूंगा उसकी दस मिनट के अंदर, रिकार्डिंग कर लिए। कहे तो ले बात कराऊं, अबे बावला है, देख प्यार की बात जहां तक थी मैने चलाई, सामने आके कोई माई का लाल ऐसा नहीं जो कुछ कर सके। दो साल पहले फर्नीचर बनाने के लिए 43 हजार रुपये एडवांस लेने वाले कारपेंटर ने मोबाइल कॉल पर तकादा करने पर डीआईजी मुरादाबाद का हवाला देकर स्थानीय निवासी युवक शुभम को जमकर हड़काया।

इतना ही नहीं डिडौली कोतवाल को लेकर भी उसने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। एक मिनट 10 सेकेंड चली बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर डिडौली पुलिस रिकॉर्डिंग की जांच में जुट गई है फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जबकि, हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो रिकार्डिंग की पुष्टि नहीं करता है. यह मामला कस्बा डिडौली से जुड़ा है। यहां पर नीरज कुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे शुभम के मुताबिक दो साल पहले उसने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक कारपेंटर को घर का फर्नीचर बनाने के लिए 43 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे लेकिन कारपेंटर ने न तो फर्नीचर बनाया और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। आरोप है कि रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे शुभम ने जब कारपेंटर को फोन कर अपने पैसों को लेकर तकादा किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। कोतवाली में शिकायत करने की बात सुनकर वह भड़क गया। इसके बाद हद से आगे बढ़ता चला गया। डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम करने का हवाला देते हुए उसने शुभम पर जमकर रौब गांठा। दो टूक कहा कि एसएचओ क्या कोई भी उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता, जिसकी चाहेगा ऐसी की तैसी करा देगा। रिकार्डिंग के बीच में कारपेंटर ने जमकर गालियां भी दीं। पीड़ित शुभम ने मामले में आरोपी कारपेंटर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ में पुलिस को रिकॉर्डिंग भी दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को रिकॉर्डिंग से अवगत करा दिया गया है, उनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।