कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। प्रमोद और रोहित रात में किसी काम से बस्ती जा रहे थे। खाद गुर्जर चौराहे के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रमोद की गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों की कार चालक से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में विवाद शांत हो गया। शहर की टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रमोद व रोहित मंगलवार रात बाइक से बस्ती में किसी काम से जा रहे थे। खाद गुर्जर चौराहे के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे घायलों के परिजनों की कार चालक से नोकझोंक हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रमोद की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।