
कैंसर पीड़ित दरोगा की उपचार के दौरान मौत
संक्षेप: Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। बरेली जिले में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई। अमरोहा पुलिस ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। पोस्टमार्टम के
बरेली जिले में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई। अमरोहा पुलिस ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में स्व. बाबू सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे महिपाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा थे। साल 1997 में भर्ती होने वाले महिपाल सिंह की तैनाती फिलहाल बरेली जिले के थाना भमौरा में चल रही थी। परिवार में पत्नी आशा रानी, दो बेटी व एक बेटा है। बताया जाता है कि बीते काफी समय से वह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। चिकित्सा अवकाश लेकर घर पर ही रहकर उपचार करा रहे थे। बेहतर उपचार के लिए कुछ दिन पहले परिजन उन्हें दिल्ली ले गए थे। रविवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। जानकारी पर सोमवार को सीओ नौगावां सादात अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरोगा को अंतिम सलामी दी। परिजनों ने गांव में ही महिपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




