Amroha News: निर्माणाधीन मकान से बैट्री व कॉपर पाइप चोरी
हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News: कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में निर्माणाधीन मकान में चोरों ने घुसकर दो कारों के शीशे तोड़े। चोरों ने बैट्री, स्टेपनी, कॉपर पाइप और एग्जॉस्ट फैन चोरी किए। गृहस्वामी उमेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने CCTV फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान करने का आश्वासन दिया।

Amroha News: कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात घुसे चोरों ने वहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। कारों की दो बैट्री, एक स्टेपनी, कॉपर पाइप व दो एग्जॉस्ट फैन चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो सामान बिखराथा। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान कर जल्द खुलासा करने की बात कही।


