
हसनपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, अलीगढ़ मार्ग किनारे पड़ा मिला शव
संक्षेप: Amroha News - नगर के साप्ताहिक बाजार में जूते चप्पल बेचने वाली महिला रीना की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह हथियाखेड़ा के पास एक खाली प्लाट में मिला। रीना सोमवार को घर से गायब हुई थी। पुलिस हत्या के...
नगर के साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाकर जूते चप्पल बेचने वाली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ मार्ग किनारे हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा के नजदीक मंगलवार सुबह खाली प्लाट में शव पड़ा मिला हुआ। करीब 3 घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। सीओ दीप कुमार पंत ने मौका मुआयना किया है। हत्या किसने व क्यों की, यह अभी साफ नहीं हो सका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं। मंगलवार सुबह हथियाखेड़ा की महिलाएं गांव से कुछ दूरी पर खाली प्लाट में उपले पाथने पहुंची तो उन्होंने देखा कि यहां बनी झोपड़ी के पास पुआल पर किसी महिला का शव पड़ा था।

शव का गला रेता गया था। शव लहूलुहान हालत में था। खबर लगते ही गांव समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के बाद सीओ कुमार पंत मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। करीब 3 घंटे बाद शव की सिंह हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान निवासी 30 वर्षीय रीना पत्नी कुंवरपाल सैनी के रूप में हुई। पति व बच्चों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रीना सोमवार देर शाम घर से गायब थी। रीना साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाकर जूते चप्पल बेचने के संग घरों में चौका बर्तन व खाना बनाने का काम भी करती थी। मूल रूप से मुरादाबाद निवासी कुंवरपाल सैनी करीब 15 वर्ष पूर्व हसनपुर में आकर बस गए थे। कुंवरपाल सैनी राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। रीना पर पांच बच्चे हैं, जिनमे दो दिव्यांग हैं। रीना की हत्या किसने व क्यों की, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। अलीगढ़ मार्ग किनारे जगह लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गला रेतकर महिला की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मान रही है कि जहां से शव बरामद हुआ, उसी स्थान पर रीना की हत्या की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




