
थाने के बाहर लोहे का बाट मारकर महिला को किया लहूलुहान
Amroha News - गजरौला में एक महिला ने दूसरी महिला पर थाने के बाहर लोहे का बाट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। दोनों महिलाओं के बीच पुराना झगड़ा...
गजरौला। थाने के बाहर महिला ने दूसरी महिला के सिर में लोहे का बाट मारकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। आरोपी महिलाी मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सारिका व अहरौला तेजवन निवासी गौरी के बीच किसी बात को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। गुरुवार शाम सारिका गौरी के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंची। इसकी जानकारी हुई तो गौरी भी थाने के बाहर फल विक्रेता की फड़ पर खड़े होकर सारिका के बाहर आने का इंतजार करने लगी। सारिका के बाहर आते ही गौरी ने फड़ से लोहे का बाट उठाकर उसके सिर में मार दिया, जिसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




