विवाद के बाद बड़े भाई को दरांती मारकर किया घायल, तहरीर दी
Amroha News - हसनपुर के गांव गंगाचोली निवासी दीपचंद ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई ने पत्नी के विवाद को लेकर गालियां दी। मना करने पर छोटे भाई ने दरांती से दीपचंद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपचंद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी दीपचंद पुत्र बीरबल का आरोप है कि छोटे भाई से तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी का विवाद हुआ था। इस बात को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद छोटा भाई गालियां देने लगा। गालियां देने को मना किया तो छोटे भाई ने दरांती उठाकर उसके सिर पर मार दी। दीपचंद बुरी तरह घायल हो गया। घायल हालत में वह कोतवाली पहुंचा और आरोपी छोटे भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए नगर के सीएचसी भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बड़े ने छोटे भाई पर दरांती मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।
जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


