
मायके में आकर तलाक देने में पति समेत छह पर मुकदमा
संक्षेप: Amroha News - अमरोहा में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ससुराल वाले मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे, और पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अमरोहा, संवाददाता। ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। तंग आकर पीड़िता ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। अब ससुराल वाले मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी शाहिद हुसैन की बेटी शाहीन की शादी 16 नवंबर 2022 को हसनपुर के मोहल्ला पत्थर वाली मस्जिद में रहने वाले नवाजिश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

लिहाजा, शाहीन ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ससुराल वाले शाहीन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। 26 अक्तूबर को विवाहिता अपने मायके में मौजूद थी। आरोप है कि तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने की बात दोहराने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया और आरोपी बाद में धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में नवाजिश, मेहनाज उर्फ बॉबी, मुबारिक, अफसा, समीर, अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




