दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Amroha News - गजरौला में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शादी नवंबर 2022 में दीपेंद्र से हुई थी। कुछ महीने बाद ससुराल वालों ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गजरौला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी में हुसैनपुरा मोहल्ला निवासी रीनू की शादी वर्ष नवंबर 2022 को गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी दीपेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने विवाहिता को नवंबर 2025 में मारपीट कर घर से निकाल दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति दीपेंद्र व अन्य गुलाब सिंह, सुदेश कुमारी, अनामिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


