BJP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Jammu-Kashmir भाजपाइयों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBJP Protests Against Terror Attack in Pahalgam Jammu-Kashmir

भाजपाइयों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Amroha News - अमरोहा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपाइयों ने नगर में प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 24 April 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपाइयों ने नगर में प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई। दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए भारतीय और विदेशी नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता राम सिंह सैनी ने घटना को निंदनीय और पीड़ादायक बताया। कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसका पक्का इलाज जरूरी है। हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। अब सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा, ठोस और निर्णायक कार्रवाई समय की मांग है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कपिल सैनी, हरज्ञान सिंह, युद्धवीर सिंह, सीमा रायजादा, मनोज वर्मा, राजेंद्र राणा, विमल जाटव, जितेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, गुलफाम अली आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।