प्रदेश मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश महामंत्री अमित वाल्मीकि ने बुलंदशहर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कम खपत करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और एलपीजी गैस की बचत करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकित दयाल वाल्मीकि ने उनका स्वागत किया।

जोया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पेट्रोल, डीजल और गैस की कम खपत करने की अपील के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री अमित वाल्मीकि रविवार को बुलंदशहर से कस्बे में पहुंचे। इस मौके पर मंडल महामंत्री अंकित दयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से इलेक्ट्रिक वाहन से चलने और एलपीजी गैस की कम खपत करने की अपील की। कहा कि राष्ट्र हित में ईंधन बचाना जरूरी है। इस दौरान विजय वीर सिंह, दिवाकर शर्मा, सीमा चौधरी, मीनू गुप्ता, शुभम चौधरी, वासु वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


