कूड़ा जलाने का विरोध करने पर भाजपा नेता के पिता से घर में घुसकर मारपीट, चार भाइयों पर केस
Amroha News - जोया के गांव सलारपुर में भाजपा नेता सचिन चाहल के पिता चरन सिंह पर कूड़ा जलाने के विरोध में पड़ोसियों ने हमला किया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

जोया। कूड़ा जलाने का विरोध करने पर भाजपा नेता के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया गया। दूसरे संप्रदाय के आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है। डिडौली क्षेत्र के गांव सलारपुर में घटना मंगलवार शाम की है। यहां भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन चाहल का परिवार रहता है। एफआईआर के मुताबिक भाजपा नेता के पिता चरन सिंह शाम में लगभग छह बजे गांव में अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नजबुल ने घर से बाहर आकर कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
धुंआ होने पर चरन सिंह ने ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आवाज लगाकर भाई मेराजुल, अहमद अली व तौफीक को घर से बुला लिया।आरोपियों ने भाजपा नेता के घर मे घुसकर पिता चरन सिंह के साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देख चारों भाई जान से मारने की घमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार बालियान ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


