भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 34 पदाधिकारी और 55 सदस्य शामिल
Amroha News - भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा अमरोहा में हुई, जिसमें 34 पदाधिकारी और 55 सदस्य शामिल हैं। जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्गों के लोगों को भी स्थान दिया गया है।

अमरोहा, संवाददाता। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार रात कर दी गई। जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी की ताजपोशी के करीब एक माह बाद घोषित की गई कार्यकारिणी में 34 पदाधिकारी व 55 सदस्य शामिल हैं। जिला संगठन का दावा है कि कार्यकारिणी में जिले के सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग समेत अन्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित की गई जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें अभिनव कौशिक, कपिल उर्फ मयंक अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुर्जर, सुधीर चौहान, शुभम चौधरी, सत्यवीर जाटव, अतुल चौधरी, हिमांशु त्यागी शामिल हैं।
भूप सिंह बैनीवाल, प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान को जिला महामंत्री बनाया गया है। संगठन में आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें धर्मेंद्र सिंह चौहान, शुभम जालान, अनुज चौधरी, गौरव गुर्जर, जगत सिंह सैनी, राजीव अग्रवाल, विकास बाबू प्रजापति, पवनीत दिवाकर शामिल हैं। अंशू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र धारीवाल व जयवती पाल को सह कोषाध्यक्ष, तिलक राज चौहान को जिला कार्यालय मंत्री, सुगंध शर्मा, आशु विश्वकर्मा को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सुनील गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, विशाल देव वाल्मीकि, रवि कश्यप को जिला मीडिया सह प्रभारी, वीर सिंह सैनी को जिला संयोजक सोशल मीडिया, सुनील प्रजापति, हेमराज सैनी को सह संयोजक सोशल मीडिया, मनीष दक्ष को आईटी संयोजक बनाया गया है। वासू वाल्मीकि व राजीव उपाध्याय को जिला आईटी सह संयोजक बनाया है। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्गों के लोगों को स्थान दिया गया है।यह बने कार्य समिति सदस्यअमरोहा। कृष्ण कुमार शर्मा, मोनू यादव, सीमा रायजादा, मनोज वर्मा, हेमलता शर्मा, सुरेश चंद्र, मानवी त्यागी, संदीप कुमार, सोनिया प्रजापति, गौरव चौधरी, आदित्य त्यागी, शिवम शर्मा, अरुण रुस्तोगी, गौरव अग्रवाल, राम निवास गोला, योगेश देवी, ऊषा शर्मा, कैलाश त्यागी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, अनुज औलख, मनोज चौहान, सुमन सैनी, राजपाल सैनी, हरीशवीर सिंह, तनु, नितिन सिरोही, अनुकृति कौशिक, दीपक शर्मा, ऊषा शर्मा, सुलक्ष प्रजापति, दीपक शर्मा, अतुलेश भारद्वाज, वीरेंद्र चौधरी, शरद गर्ग, मनीराम पाल, उमा नागर, विनीता सैनी, रमेश कलाल, अमित गिरि, देवेंद्र गिरि, रुपांत चौहान, विजय पांडे, रूचि शर्मा, र्स्वणजीत सिंह, गुरुवचन सिंह सिद्धू, रामवीर सिंह, प्रशांत त्यागी, रामरतन जाटव, अंकुश पाल, मंजीत सिंह औलख, शशि चौहान, सुशील कुमार, विकाश शर्मा, नरेंद्र जाटव, कुसुम अग्रवाल को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


